फतेहाबाद। शहर के काठमंडी में लेबर के हिसाब को लेकर रंजिश में लकड़ी के व्यापारी और उसके दोस्त पर हमला कर दिया गया। घायल लकड़ी के व्यापारी बीमा कॉलोनी निवासी अरजोदन को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में शहर पुलिस ने अरजोदन के बयान पर आरोपी हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी रोडा उर्फ सुरेंद्र, रवि, दर्शन, रविंद्र, मनीष, गोलू और कालीदास कॉलोनी निवासी मधु उर्फ अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में अरजोदन ने बताया कि वह काठमंडी में लकड़ी का व्यापारी है। मंगलवार सुबह दोस्त संदीप के साथ काठमंडी में लकड़ी का काम कर रहा था। इसी समय उक्त आरोपियों ने लोहे के गंडासे के साथ हमला कर दिया। दोस्त संदीप के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि दो दिन पहले लेबर के पैसों को लेकर मामूली झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने हमला करके मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद