संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। दमकोरा स्टेडियम में आयोजित ब्लॉकस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सुकरात सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंडर-14 और 17 की बालिकाओं ने फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाकर प्रथम स्थान हासिल किया है।
वहीं अंडर-19 टीम ने कड़े मुकाबले के बाद टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जीत के बाद स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल कुलदीप सिंह, निदेशक सुरेंद्र नैन और बलविंदर नैन ने खिलाड़ियों का स्वागत किया है।