फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 12 पदक

Mon, 17 Aug 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को श्री गुम्मटसर खेल अकादमी रतिया पंहुचने पर सम्मानित करते हुए कोच हरदीप व अन्
विज्ञापन
रतिया। गुमटसर खेल अकादमी रतिया के खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 12 पदक जीते। प्रतियोगिता शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम दमकोरा में हुई। इसका आयोजन एथलेटिक्स एसोसिएशन ने किया। इसमें अंडर-14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंडर-20 में हैप्पी सिंह और खुशदीप कौर ने 5 किलोमीटर वॉक में स्वर्ण पदक जीते। हरप्रीत कौर, राजवीर कौर और वीरपाल कौर ने रजत पदक हासिल किए। अंडर-18 में दलीप बोहरा और जसविंद्र कौर ने 5 किलोमीटर वॉक में स्वर्ण जीते। पूजा वर्मा ने रजत पदक जीता। अंशुलता कुमारी और अनिन्द्र सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए।
अंडर-16 में कशिना रानी ने शॉटपुट में स्वर्ण जीता। अंडर-14 में ईशरीत औलख ने ट्रायथलॉन में स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम का नेतृत्व अमनदीप कौर समरा और इंद्रजीत समरा ने की। कोच हरदीप सिंह बोल ने बताया कि करनाल में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता हिस्सा लेंगे। समापन पर जिला सचिव बलवान पारता और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें