फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग

Mon, 17 Aug 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दुकान के बाहर पैट्रोल डालते आरोपी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। रामनगर क्षेत्र में रविवार देर रात चॉकलेट गारमेंट्स की दुकान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। दुकानदार ने आग से करीब दो लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक बृजमोहन ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान रामनगर में सुनील मूर्ति के पास है। वह 16 अगस्त की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 1:30 बजे दो-तीन युवक बोलेरो में पहुंचे। युवकों ने दुकान के तीनों शटरों पर पेट्रोल छिड़का। इसके बाद आग लगाकर भाग गए।
17 अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ोसी ने फोन कर दुकान में आग लगी होने की सूचना दी। बृजमोहन मौके पर पहुंचा तो आग दुकान के अंदर तक फैल चुकी थी। आसपास पूछताछ की गई पर कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसमें बोलेरो से उतरकर युवक आग लगाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

दुकानदार बृज मोहन ने एसएचओ सिटी थाना को इस बारे में शिकायत दी है। पार्षद संजय सपड़ा ने भी पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वारदात के बाद से व्यापारियों में रोष है। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दुकान के बाहर पैट्रोल डालते आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें