फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: करोड़ों रुपये लेकर लापता हुई महिला ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, बोली- जल्द लौटूंगी वापस

Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर एक गली में बोली कमेटी चलाकर निवेश करवाने वाली महिला पर मंगलवार को पीडि़त लोगों ने करोड़ों रुपये लेकर लापता होने का आरोप लगाया था। आरोपी महिला ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया जिसमें उसने भावुक होकर कहा कि वह जल्द वापस लौट रही है और आकर बात करूंगी। जिन भी लोगों के रुपये देने है वह जरूर वापस करेगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जारी किए 5 मिनट 34 सेकंड के वीडियो में महिला ने कहा कि कुछ लोगों ने रकम को बढ़ाचढ़ा कर बताया है और बहुत से फर्जी लोग भी सामने आ रहे हैं। उसके पास सब कुछ नोट है कि उसने किसके कितने रुपए देने और लेने हैं। अगर कुछ धोखा करना होता तो जितना देना है उससे ज्यादा दुकान में माल छोड़कर आई हूं। उसने कहा कि उसके ऊपर मानसिक दबाव ज्यादा था और धमकियां आ रही थी। मेरा स्पॉर्ट सिस्टम नहीं था। इसलिए उस दबाव को दूर करने के लिए दो-तीन दिन के लिए वह फतेहाबाद से बाहर आई थी। महिला ने लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।

ये था मामला
शहर के बीघड़ रोड पर स्थित गली में महिला की दुकान के बाहर मंगलवार को काफी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे। पीड़ित लोगों ने आरोप लगाया था कि कमेटी के नाम पर निवेश करवाने वाली महिला रातों-रात उनके करोड़ों रुपये लेकर लापता हो गई है। लोगों का कहना था कि वे अपने रुपये बढ़ाने के लिए महिला के पास कमेटी के रूप में निवेश कर रहे थे। करीब 6 साल तक यह सिलसिला सही चलता आ रहा था लेकिन पिछले दो-तीन माह से महिला उनके रुपये लौटाने से आनाकानी कर रही थी। दो दिन पहले महिला का मोबाइल फोन भी बंद हो गया और वह अब शहर से कहीं चली गई है। इसके बाद उन्होंने डीएसपी जगदीश काजला को लिखित में शिकायत दी थी और मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें