फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर प्रेमी ने फेंका तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो बच्चों की मां पर उसके ही प्रेमी ने झगड़ा होने पर बृहस्पतिवार सुबह तेजाब फेंक दिया। तेजाब के असर से महिला पचास फीसदी झुलस गई।
विज्ञापन


उसे टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दो बार दुराचार भी किया है।

आरोपी कालू के खिलाफ धारा 376 और 326 ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपने पति से तलाक लेने के लिए अपील की हुई है। वहीं, अस्पताल में पीड़िता को देखने के लिए उसका पति नहीं पहुंचा, उसके घर पर ताला लटका हुआ है।

26 वर्षीय महिला का उसी की कॉलोनी के कालू कबाड़ी (24) के साथ पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला दो बच्चों की मां है। उसकी लड़की पांच साल और लड़का दो साल का है। उसकी अपने पति के साथ अनबन चल रही थी। इस वजह से उसने तलाक की अपील की हुई है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि कालू भी उससे कुछ दिन से नाराज चल रहा था। बुधवार सुबह वह फतेहाबाद दवा लेने गई हुई थी। वापसी में उसे कालू मिला। कालू ने उसे बाइक पर घर छोड़ने के लिए कहा। रास्ते में कालू ने बाइक खराब होने का बहाना किया और उसे अपने चाचा के घर ले गया।

रात होने पर वह वहीं पर रुक गई। यहां पर दोनों के बीच सदा साथ रहने की बात पर झगड़ा हो गया। बृहस्पतिवार अलसुबह लगभग चार बजे कालू ने उस पर तेजाब डाल दिया। कालू के रिश्तेदार महिला को टोहाना के निजी अस्पताल में ले आए। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी कालू को दबोच लिया।

डॉ. सुनील सेठी ने बताया कि महिला की हालत अभी ठीक है। उसका 50 प्रतिशत शरीर झुलस गया है, जिसे ठीक होने में काफी समय लग सकता हैं।
 
दोनों का छूटा साथ
तेजाब से झुलसी महिला दो बच्चों की मां है। लड़की की उम्र पांच साल और लड़के की उम्र दो साल है। महिला की अपने पति के साथ पहले से अनबन चल रही है।

इस वजह से उसका पति इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद उसका हाल पूछने अस्पताल नहीं आया। दोनों बच्चे भी उसके पति के साथ है और उसके घर पर ताला लगा हुआ है। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला उसका प्रेमी अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।
 
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने पहले भी उसके साथ दो बार दुराचार किया है, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 326 ए में मामला दर्ज कर लिया है।
- प्रदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी, टोहाना


पीड़िता अपने प्रेमी कालू निवासी कुलां के साथ रह रही थी। बुधवार रात को पीड़िता ने कालू के साथ हमेशा के लिए रहने की जिद की, जिस पर कालू ने कहा कि पहले वह अपने पति से तलाक ले ले। इस पर दोनाें में झगड़ा हो गया। कालू ने महिला पर तेजाब उड़ेल दिया।
विज्ञापन

- जगदीश काजला, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें