फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला के साथ लूटपाट और छीना झपटी कर पीटा

Thu, 07 Nov 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। बुधवार देर शाम शहर के वार्ड 4 में एक युवक महिला के कान की बालियां और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला द्वारा लगाएं गए आरोपों के मुताबिक आरोपी उसका पड़ोसी ही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला को उपचार के लिए जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उनका पड़ोसी युवक पिछले कई दिनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था। बताया गया हैं कि मंदबुद्धि होने के चलते युवक ऐसा कर रहा था।
महिला के अनुसार आरोपी युवक उसके साथ बुधवार देर शाम को हाथापाई कर उसके कानों की बालियां व गले की चेन छीन कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि युवक ने उसके सिर व शरीर पर कई अन्य जगहों पर वार किए हैं। महिला के पति सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि उक्त युवक पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहा था। युवक की हरकतों को लेकर उन्होंने कई बार उसके परिवारजनों को भी बताया था, परंतु वह अपनी हरकतों से बाज न आया। बुधवार को आरोपी युवक ने इस हरकत को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

-
जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सक कमलदीप सिंह ने बताया कि एक महिला के साथ हाथापाई, मारपीट का मामला सामने आया है। जिसे प्राथमिक उपचार देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें