फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अलमारी खोली तो दिखा सांप, महिला ने घबराकर तुरंत बंद किया दरवाजा

Tue, 08 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया घर की अलमारी में छिपे सांप को पकड़ते हुए नवजोत सिंह ,स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
रतिया। वार्ड 15 की एंंप्लाइज कॉलोनी में मंगलवार सुबह कपड़े निकालने के लिए अलमारी खोलते ही महिला के होश उड़ गए। अलमारी में सांप देखकर उसने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन्यजीव रेस्क्यूअर ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान सांप की पहचान इंडियन रैट स्नेक यानी धामण के रूप में हुई। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से यह सांप गली में दिखाई दे रहा था। आशंका है कि घर का दरवाजा या अलमारी खुली रहने पर यह अंदर घुस गया और बाद में अलमारी बंद होने पर वह उसी में रहा।
रेस्क्यूअर नवजोत सिंह ढिल्लों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर में सामान रखने से पहले आसपास जरूर देख लें। अलमारी, जूते और अन्य बंद स्थान खोलते समय भी सतर्क रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांप के काटने की आशंका होने पर झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें। तुरंत अस्पताल पहुंचें। सुरक्षित दूरी से सांप की तस्वीर मिल सके तो डॉक्टरों को उसकी पहचान करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने या मारने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यूअर की मदद लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें