फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में महिला की मौत, दो लोग घायल

Tue, 14 Jan 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर कमाना गांव के पास दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में कलोठा निवासी एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के पति गुरदास सिंह की शिकायत पर टक्कर मारने वाले गाड़ी चालक महेंद्र निवासी चिम्मो के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरदास सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया की वह सुबह पत्नी प्रेमलता व भतीजे की पत्नी छिन्द्रपाल कौर के साथ अपनी होंडा सिटी गाड़ी में सवार होकर गांव कलोठा को आ रहे थे। जब बुढलाडा रोड कमाना गांव से करीब 3 किलोमीटर रतिया की तरफ आए तो एक सामने से गाड़ी तेज रफ्तार से आई और उनकी गाड़ी में सामने से सीधी टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार पत्नी के सिर पर चोट आई व पुत्रवधू भी घायल हुई।
तीनों घायलों को रतिया के सरकारी अस्पताल रतिया दाखिल करवा दिया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पत्नी प्रेमलता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें