खेत में काम करने के दौरान 38 वर्षीय महिला की रविवार को मौत हो गई। शव को टोहाना के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनाें के हवाले कर दिया।
कालवन गांव निवासी महिला राजबाला पत्नि कुलवंत सिंह अपने खेत में काम करने के लिए गई। 38 वर्षीय उस महिला के दो बच्चे हैं। उसने कुछ देर तक राजबाला ने खेत में काम किया।
काम करते वक्त गर्मी अधिक होने से महिला को चक्कर आ गया और वह गिरकर बेहोश हो गई। जिससे महिला जमीन पर गिर गई, आसपास के लोगाें ने मिलकर महिला को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।