फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गाड़ी का नंबर दर्ज करते देख भड़की महिला, होमगार्ड का मोबाइल फोन छीनने का किया प्रयास

Fri, 28 Aug 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर गाड़ी को रोकते हुए होमगार्ड जवान स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। बीघड़ चौक पर यातायात नियम तोड़ने वाली महिला कार चालक ने होमगार्ड जवान से मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। जवान कार का नंबर दर्ज कर रहा था। इसी दौरान महिला गाड़ी से उतरी और मोबाइल फोन छीनने लगी। रक्षाबंधन पर्व पर बीघड़ चौक पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड जवान तैनात थे। हिसार की तरफ से आ रहे वाहनों को जेब्रा क्रॉसिंग से पीछे रुकने का संकेत दिया जा रहा था। इसी दौरान एक होंडा कार चालक महिला ने संकेत की अनदेखी की और गाड़ी चौक के बीच ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

होमगार्ड जवान बलदेव ने कार को रुकवाया। वह चालक की खिड़की के पास पहुंचा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। इसके बाद नियम उल्लंघन पर कार का नंबर अपने मोबाइल फोन में दर्ज करने लगा। जवान ऑनलाइन वाहन की जानकारी जुटाने की तैयारी कर रहा था।
मोबाइल फोन में नंबर दर्ज करता देख महिला अचानक कार से बाहर निकली। उसने जवान के हाथ से मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। इसके बाद स्थिति शांत हो गई और महिला वापस कार में बैठ गई। वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया रहा है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यातायात थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गाड़ी की जानकारी निकलवाई जा रही है। नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें