फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र।
- फोटो : Fatehabad
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है। गांव रत्ताखेड़ा निवासी 58 वर्षीय महिला का रतिया के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 464 तक पहुंच गया है।
बुधवार को राहत की बात यह है कि 74 दिन बाद जिले में कोरोना के नए केसों की संख्या 10 से कम रही है। जिले में 9 नए केस मिले हैं और 6 स्वस्थ हुए है। संक्रमण दर एक फीसदी से कम 0.84 रही है। स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक फतेहाबाद में 2, रतिया ग्रामीण में एक, भट्टू में 3, बड़ोपल, भूना व जाखल में एक-एक नया केस मिला है। 1023 सैंपल बुधवार को लिए गए। अब तक जिले में 17706 केस मिल चुके हैं। इसमें से 17134 स्वस्थ हो गए हैं।
1630 लोगों ने लगवाया टीका
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 118
45 से 59 साल 301
18 से 44 साल 1211