फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, फरार

Wed, 03 Sep 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़-हिसार रोड पर मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार  महिला ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गई। चालक महिला को कुचलाता हुआ फरार हो गया। मौके पर महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव का टोहाना के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव अमरगढ निवासी सुखदेव की पत्नी सुनीता (30) अपने भांजे मनदीप के साथ मोटर साइकिल से नरवाना के सामान्य अस्पताल में दवा लेने गई थी। दवा लेकर लौटते समय टोहाना के हिसार-चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर ने पीछे से मनदीप की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मनदीप बाइक समेत दूर उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि सुनीता ट्रैक्टर के नीचे आ गई।
विज्ञापन


चालक सुनीता को रौंदता हुआ ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें