फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी ढाणी सांचला में बना रहा तनाव

Tue, 02 Sep 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढाणी सांचला में युवकों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को पांचवें दिन भी गांव में तनाव व्याप्त रहा। पुलिस ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं,  गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। पंचायती लोगों द्वारा रविवार देर शाम तक किए गए समझौते के प्रयास विफल रहे।

पांच दिन पूर्व गांव ढाणी संाचला में युवकों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई थी। जिसमें संदीप पुत्र राजेन्द्र सिंह को गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव पैदा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए थे।  ग्रामीण लगातार पिछले 5 दिनों से पंचायती तौर पर मामले को निपटाने का प्रयत्न कर रहे थे, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ सकी।

इनके विरुद्ध दर्ज हुआ केस
थाना प्रभारी कुलदीप घड़वाल ने बताया कि ढाणी सांचला में युवकों के दो गुटों के बीच बीच मारपीट मामले में जख्मी हुए एक जाति के छात्र संदीप के बयान लेकर अनुप पुत्र जयवीर सिंह, नरेन्द्र पुत्र रामस्वरूप, सुरेन्द्र पुत्र छोटू राम, रामेश्वर पुत्र सुरजभान , काला पुत्र जयसिहं , मनोज पुत्र लीलू राम , विकास पुत्र लीलुराम, लीलुराम पुत्र हरिसिहं तथा मुकेश पुत्र मदन लाल शर्मा सहित नौ लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें