फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महिला ने अस्पताल में युवक को पीटा, नशीली गोलियों की सप्लाई देने आया था हॉस्पिटल; जमकर हुआ हंगामा

Tue, 03 Mar 2026 01:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

नागरिक अस्पताल में एक महिला ने युवक की पिटाई कर दी। युवक पर अस्पताल में नशीली दवाएं सप्लाई करने का आरोप है। 
विज्ञापन
अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक युवक को महिला ने पकड़ कर पीट दिया। युवक को पीटने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिला का आरोप है कि युवक उसके बेटे को नशीली गोलियां दे रहा था। युवक को पकड़कर अस्पताल चौकी ले जाया गया। यहां पर युवक के पास से अलग-अलग नाम की कई पर्चियां बरामद हुईं। ये पर्चियां मनोरोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी की थी।
विज्ञापन


अस्पताल में हंगामा कर रही महिला ने बताया कि उसका बेटा रतिया के अस्पताल में दाखिल है और उसका उपचार चल रहा है। यहां नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए थे। यहां पर एक युवक भी आ गया और बेटे के साथ संपर्क करने लगा। आरोप है कि युवक महिला के बेटे को नशे की गोलियां देने आया था। वह उसे पहले भी नशे की गोलियां सप्लाई कर चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें