फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधनवास में बिजली की ढ़ीली व जर्जर तारों पर किसानों ने जताया रोष

Mon, 20 Jun 2016 01:38 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विद्युत तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव साधनवास में करीब आधा दर्जन किसानों ने उनके खेतों में ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल तक जाने वाली तारों की हालत जर्जर होने पर रोष जताया है। किसानों के मुताबिक जर्जर हो चुकी तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। किसानों ने मामले की शिकायत निगम के उपमंडलाधिकारी को देते हुए जल्द इनकी जगह नई तारों को डलवाने की मांग की है।
  
साधनवास के किसान बलदेव सिंह, जसपाल सिंह, कश्मीर सिंह, भोला सिंह, गुरलाल सिंह, नवदीप सिंह सहित अन्य कई किसानों ने बताया कि उनके खेतों में 440 वोल्टेज ढ़ीली तारें पिछले काफी समय से कंडम हो चुकी है। वहीं अब यह तारें इतनी ढ़ीली हो चुकी हैं कि हाथ तो दूर गुजरते समय यह उनकी गर्दन के पास तक पहुंच जाती हैं। ऐसे में खेतों के अंदर काम करते समय कभी भी जान माल का नुकसान हो सकता है। किसानों ने कहा कि इन तारों को बदलवाने के लिए वह काफी समय से मांग कर रहे हैं लेकिन निगम ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि अब एसडीओ को दी गई शिकायत पर उन्होंने साधनवास बिजली कर्मियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं लेकिन इसके बावजूद साधनवास निगम के कर्मी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्टीमेट बनाकर बदलेंगे तारें : जेई
समस्या बारे साधनवास 33 केवी बिजली घर के जेई राम पाल ने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में है। अभी हाल ही में एसडीओ की ओर से दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को इन तारों को बदलने बारे एस्टीमेट बना कर समस्या को दूर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें