फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कांटों भरे मैदान से मिलेगा छुटकारा, खिलाड़ियों को मिलेगी सिंथेटिक ट्रैक की सौगात

Wed, 27 Dec 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खेल स्टेडियम में ट्रैक पर दौड़ लगाते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांव भोडियाखेड़ा में स्थित स्टेडियम में कांटाें भरे ट्रैक पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अब सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। खेल मुख्यालय ने इसके लिए मंजूरी भी दे दी है। जल्द ही खिलाड़ियों को यह ट्रैक मिलेगा और उनको मुख्य प्रतियोगिताओं में अभ्यास करने के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के एकमात्र स्टेडियम के फिलहाल हालात यह है कि यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल है। कदम-कदम पर कांटे दिखाई देते हैं। दो से तीन फुट तक कंटीली झाड़ियां हैं। तैयारी करने के लिए कोई संसाधन नहीं है। कांटों के बीच ही खिलाड़ियों को दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार खस्ताहाल हो चुके इस ट्रैक पर खिलाड़ियों के जूते तक फट जाते हैं। कांटों के कारण उनको चोट भी लग जाती है।
200 एथलीट प्रतिदिन करते हैं अभ्यास
फतेहाबाद के खेल स्टेडियम में प्रतिदिन एथलेटिक्स के करीब 200 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। इनमें 150 खिलाड़ी कोच सुंदर के अंतर्गत अभ्यास करते हैं और 50 के करीब अपने स्तर पर अभ्यास करते हैं। खेल नर्सरी होने के चलते 25 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको सरकार की ओर से प्रति माह 2 हजार रुपये का खुराक भत्ता भी मिल रहा है। यहां पर लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, दौड़, कुश्ती के खिलाड़ी पहले ट्रैक पर दौड़ लगाते हैं, लेकिन ट्रैक के हालात काफी खराब हैं। खिलाड़ियों को कांटों के बीच दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन



अब मिलेगा 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक
खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए आवेदन किया गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब इसका टेंडर जारी करना बाकी है। 400 मीटर के इस सिंथेटिक ट्रैक में नीचे सीमेेंट की लेयर बिछाई जाएगी और इसके ऊपर रबड़ का ट्रैक बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस ट्रैक की फेंसिंग भी की जाएगी। इससे खिलाड़ियों को दौड़ने में आसानी होगी और वह अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।


अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सिंथेटिक ट्रैक पर ही प्रतियोगिताएं होती हैं। बच्चे खेल स्टेडियम में तो अभ्यास करते ही हैं, साथ ही बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए उनको हिसार जाकर अभ्यास करना पड़ता है। सिंथेटिक ट्रैक बनने से उनको सुविधा मिलेगी और उनको दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा।
सुंदर, कोच, एथलेटिक्स

-
खेल मुख्यालय ने फतेहाबाद के स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 8 करोड़ 16 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है। इसका टेंडर लगने के बाद खेल स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

राजबाला, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें