फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मेडिकल हाल पर मारा छापा

विज्ञापन
रतिया में मेडिकल हाल पर छापे के दौरान कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
विज्ञापन
रतिया। नशे की दवा की बिक्री की सूचना पाकर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, गुप्तचर विभाग व ड्रग विभाग की टीम ने संजय गांधी चौक पर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल हाल पर दो ऐसी दवाएं मिलीं जिनका प्रयोग नशे के तौर पर किया जाता है। इस मामले की रिपोर्ट बनाकर टीम ने सीनियर ड्रग कंट्रोलर सिरसा को भेजी है। वहीं मेडिकल हाल पर छापे के बाद शहर के अन्य मेडिकल हाल संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग को सूचना थी की रतिया क्षेत्र में मेडिकल हाल पर नशे से संबंधित दवाइयों की बिक्री हो रही है जिसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, गुप्तचर विभाग के संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, पुलिस विभाग के हनुमान सिंह, ड्रग विभाग के जिला ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा व ड्रग इंस्पेक्टर धीरज कुमार सहित गठित टीम द्वारा शहर के बुढलाडा रोड संजय गांधी चौक के समीप स्थित एक मेडिकल हॉल पर छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान उक्त टीम द्वारा पूरे मेडिकल हाल को खंगाला गया।
फतेहाबाद जिला के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की सूचना के आधार पर उक्त मेडिकल हॉल पर छापा मार कार्रवाई की गई जिसके चलते उक्त मेडिकल हॉल पर दो तरह की ऐसी दवाइयां मिली हैं, जिनका उपयोग नशे के तौर पर होता है। दुकानदार के पास उक्त दवाइयां से संबंधित व कुछ अन्य दवाइयां को लेकर खरीद बेच से संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिला, वहीं कुछ अन्य त्रुटियां मिली। सिरसा जिले के जोनल इंचार्ज ड्रग कंट्रोलर को रिपोर्ट भेज दी गई है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें