फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पति से झगड़ा होने पर पत्नी सिद्धमुख भाखड़ा नहर में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। घरेलू झगड़े से परेशान महिला ने सोमवार को सिद्धमुख भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि महिला को नहर में कूदते समय आसपास के लोगों ने देख लिया। लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया और महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डायल 112 पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी में बिठाकर महिला को सीएचसी केंद्र में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 निवासी 41 वर्षीय शीला देवी का सोमवार को अपने पति बिंद्र के साथ झगड़ा हो गया। गुस्से में शीला पैदल ही सिद्धमुख भाखड़ा नहर पर पहुंच गई और सीधी नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान नहर के पुल से कुछ लोग गुजर रहे थे, उनकी नजर पानी में हड़बड़ा रही महिला पर पड़ गई। जिसे कुछ लोगों ने नहर में उतर बचाया और डायल 112 की टीम को मौके पर बुलाया। हरियाणा पुलिस की डायल 112 की गाड़ी नंबर 216 के इंचार्ज रणधीर सिंह मात्र छह मिनट में मौके पर पहुंच गए। सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह व चालक होमगार्ड रामनिवास ने तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचकर महिला को सीएचसी भूना दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें