भूना। क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चाल-चलन को लेकर आपत्ति जताई तो पत्नी के भाइयों व जीजा ने उसकी लाठी डंडों से हमला करके गंभीर चोटें मारी। घायल को भूना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में घायल पति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटे हुए। पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। जब-जब वह आपत्ति करता तो पत्नी उसकी पिटाई कर देती। पीड़ित ने कहा कि जब उसने गलत काम करने से रोकने का प्रयास किया तो पत्नी ने उसको जान से मरवाने की धमकी दी।
घायल पति का आरोप है कि 27 अगस्त को वह घर पर सोया हुआ था, तभी पत्नी ने अपने दो भाईयों के साथ और खनौरी से अपने जीजा को बुलवाया। आरोप है कि उन्होंने उसकी लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर व उसकी पत्नी उसे मरा हुआ समझकर दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चले गए। पुलिस ने घायल की शिकायत कर पत्नी व उसके दो सगे भाई और बाप तथा जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घायल पति के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- दिनेश कुमार, थाना प्रभारी भूना