फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चीनी के थोक भाव गिरे, खुदरा में इंतजार

Sat, 26 Sep 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाजमंडी में ​​स्थित किरयाणा की दुकाने। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की मंडियों में चीनी के थोक के भाव सामान्य हो गए हैं। पहले जहां चीनी के दाम 6600 से 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे वहीं अब ये घटकर 4800-4900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। इसके बावजूद इसका सीधा फायदा आम ग्राहकों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शहर की पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी तहसील चौक और जवाहर चौक समेत गली-मोहल्लों की परचून दुकानों पर अब भी चीनी 51 से 53 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रही है। दुकानदार जितेंद्र, रमेश और पवन ने बताया कि चीनी की आवक बढ़ने से थोक बाजार में कीमतों में काफी गिरावट आई है।
नई आवक के चलते बाजार में आपूर्ति बेहतर हुई है। थोक भाव में आई इस गिरावट से बाजार में स्थिति सामान्य हुई है लेकिन खुदरा कीमतों में अभी अपेक्षित कमी नहीं आई है। रिटेल विक्रेताओं के पास अभी पुराने भाव का स्टॉक है तो इसलिए वे इसे अभी हो सकता है थोड़ा महंगा बेच रहे हैं। थोड़े दिनों में भाव सामान्य हो सकते हैं।
विज्ञापन


पुराने स्टॉक का दिया जा रहा हवाला
परचून दुकानदार बनवारी लाल व मंगत राम ने बताया कि उन्होंने चीनी का पुराना स्टॉक महंगे भाव पर खरीदा था। उस समय बाजार में चीनी के दाम 6600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। ऐसे में पुराने स्टॉक को मौजूदा कम भाव पर बेचने से उन्हें नुकसान होने की आशंका है। दुकानदारों का कहना है कि जिस कीमत पर चीनी खरीदी गई है उससे कम पर बिक्री करने से कारोबार प्रभावित होगा। इसी वजह से खुदरा भाव में तत्काल कमी नहीं की जा रही है।

गली-मोहल्लों में 51 से 53 रुपये किलो
थोक बाजार में भाव कम होने के बावजूद शहर की कई दुकानों पर ग्राहकों को चीनी 51 से 53 रुपये प्रति किलो खरीद रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी तहसील चौक और जवाहर चौक के आसपास की दुकानों पर भी पुराने स्टॉक का असर दिखाई दे रहा है। इससे उपभोक्ताओं को थोक और खुदरा कीमतों के बीच अंतर का सामना करना पड़ रहा है। जब थोक बाजार में चीनी के भाव काफी नीचे आ चुके हैं तो खुदरा बाजार में भी इसका असर दिखाई देना चाहिए। हालांकि दुकानदारों का तर्क है कि पुराने महंगे स्टॉक की बिक्री पूरी होने के बाद ही खुदरा भाव में कमी की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

-
:: यदि कोई दुकानदार चीनी को निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचता है तो उसकी जांच करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों के भाव तय होते हैं।
- कुशल बूरा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें