फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छुट्टी के बाद ओपीडी खुली तो मरीजों की लगी भीड़

Mon, 29 Dec 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लगी भीड़ संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें नजर आईं। पर्ची काउंटरों से लेकर विभिन्न विभागों की ओपीडी तक मरीजों का दबाव बना रहा। विशेष रूप से हड्डी रोग और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी पांच दिन बाद शुरू होने के कारण इन दोनों विभागों में सबसे अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोमवार को एक ही दिन में करीब एक हजार मरीजों ने विभिन्न ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों के छुट्टियों पर रहने के कारण पिछले कई दिनों से अनेक मरीज इलाज से वंचित रह गए थे। ऐसे में वे सोमवार को ओपीडी खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ओपीडी शुरू हुई मरीज पर्ची बनवाने के लिए काउंटरों पर पहुंच गए।
हड्डी रोग विभाग में जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर, कमर दर्द और गठिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चर्म रोग विभाग में एलर्जी, त्वचा संक्रमण और मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। भीड़ अधिक होने के बावजूद डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने मरीजों को देखने का पूरा प्रयास किया। हालांकि मरीजों को लंबा इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन

-
सस्ते और बेहतर इलाज के लिए करते हैं इंतजार
हड्डियों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे रामअवतार और मोहिनी देवी ने बताया कि छुट्टियों के दौरान निजी अस्पतालों में इलाज कराना महंगा पड़ता है। इसी कारण वे सरकारी अस्पताल की ओपीडी खुलने का इंतजार करते हैं ताकि उन्हें सस्ता और बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें