फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे की बिक्री पर उठे सवाल तो शाम को पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
फतेहाबाद के गुरूनानकपुरा मोहल्ला में सर्च अ​भियान चलाते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे बीजेपी नेता एवं महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह ने रविवार सुबह गांव अयाल्की में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नशे के पनप रहे कारोबार में पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने गुरुनानकपुरा मोहल्ला में हो रही नशा तस्करी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


उनके मुद्दा उठाए जाने पर शाम को पुलिस टीमों ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला में सर्च अभियान चलाया। पत्रकार वार्ता में कहा कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले से गांवों में भी नशा लेकर जा रहे हैं, जबकि वहां पर नाके लगे हुए हैं। एक महिला खुलेआम चिट्टे का कारोबार कर रही है। टीम का सदस्य उसके घर से नशा लेने गया। इसकी वीडियो भी बनाई गई।

मगर महिला को पहले से ही भनक लग गई। इसके बाद उसने सारा माल डिस्ट्रॉय कर दिया और टीम सदस्य के साथ धक्का-मुक्की कर उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने इसकी वीडियो भी एसपी को दी। इसके बाद नारकोटिक्स सेल के कर्मचारियों की ट्रांसफर भी की गई है। भवानी सिंह ने कहा कि पुलिस नाकों के बीच में उस महिला का घर है, लेकिन फिर भी उसके घर पर नशा लेने वालों की आवाजाही रहती है। अगर हमारे को पता होने के बावजूद हम अपने शहर में नशा बेचने वाले को नहीं रोक पा रहे हैं, तो फिर पाकिस्तान से आ रहे नशे को कैसे रोकेंगे।
विज्ञापन


-

एक दिन पहले ही बदला गुरुनानकपुरा चौकी इंचार्ज



पुलिस की मिलीभगत सामने आने के बाद एसपी सिद्धांत जैन ने एक दिन पहले ही गुरुनानकपुरा चौकी इंचार्ज समेत एंटी नारकोटिक्स सेल के भी कर्मचारियों की ट्रांसफर की है। पुरुषोत्तम की जगह रमेश कुमार को गुरुनानकपुरा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल का इंचार्ज भी बदलकर यादविंद्र सिंह को लगाया गया है।



-

घरों और खाली प्लॉट में चलाया सर्च अभियान

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गुरुनानकपुरा मोहल्ले के संदिग्ध स्थलों, गली-मोहल्लों, खाली प्लॉटों एवं चिन्हित घरों के आसपास गहनता से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनके आवागमन एवं गतिविधियों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें