पुलिस गिरफ्त में नकली करेंसी व नशीली गोलियों का आरोपी,स्त्रोत पीआरओ
रतिया (फतेहाबाद)। शहर पुलिस ने रामनगर कॉलोनी वार्ड नंबर-14 स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश देकर 27,500 की जाली नोट और 485 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित आरोपी जागीर राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी जागीर राम को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
जांच अधिकारी एवं थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर रामनगर कॉलोनी वार्ड नंबर-14 स्थित जागीर राम के रिहायशी मकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 500 के 55 नकली नोट सहित 27,500 की जाली नोट और 685 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी को घर से 8 मोबाइल फोन, 12 हाथ की घड़ियां अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास न तो वैध लाइसेंस था और न ही चिकित्सकीय पर्ची। पूछताछ में उसने नशीली गोलियों की बिक्री की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ जाली नोट रखने के तहत बीएनएस की धारा 180 व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बाबा के नाम से जाना जाता है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाबा के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई भी करता है। सवाल ये भी उठ रहे है कि 8 मोबाइल और 12 हाथ घड़ियां कहां से आई हैं। इस जाली नोट को कहां खपाया जाता था। इस बारे में आरोपी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी।