फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिला में गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी

Tue, 21 Apr 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। किसानों की फसल सरकार की निर्धारित हिदायतों के अनुसार खरीदी जा रही है। सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर खरीद के साथ फसल उठान कार्य भी निर्धारित नियमों के तहत तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए नियुक्त नोडल अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीटीएम गौरव गुप्ता ने भट्टू स्थित अनाज मंडी का दौरा कर खरीद एवं उठान व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर फसल की आवक, तौल, उठान और भंडारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल उठान कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौके पर ही सुनिश्चित की जाएं। सभी नोडल अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं और नियमित रूप से मंडियों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें