फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में गेहूं खरीद का आंकड़ा 7.70 लाख मीट्रिक टन पार

Fri, 22 May 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में रखे गेहूं के बैग। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की सरकारी खरीद 15 मई से बंद है। इस बार मंडियों में फसल की बंपर आवक हुई है। इससे खरीद प्रक्रिया पूरी होने के 7 दिनों के बाद भी 4,289 मीट्रिक टन का उठान बाकी रह गया है। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर इस सीजन में 7,70,642 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है जो कि पिछले सात सालों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन




इस साल किसानों को उनकी उपज का एमएसपी का भाव मिलने पर जिले के 73,275 किसानों के बैंक खातों में 1,891.11 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान सीधे ट्रांसफर किया जा चुका है। एक अप्रैल से लेकर 15 मई तक चली गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान 7,58,090 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद एमएसपी पर की गई है। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शी तरीके से किसानों से अनाज खरीदा गया ताकि उन्हें अपनी फसल औने-पौने दामों में न बेचनी पड़े।











खरीद एजेंसियों की ओर की गई खरीद (मीट्रिक टन)

खरीद एजेंसी-खरीद

भारतीय खाद्य निगम-177042

हैफेड-324202-320299

वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन- 237707

खाद्य आपूर्ति निगम ने-19139

-

पिछले 7 साल में गेहूं की पैदावार

साल-2020-21-712551 मीट्रिक टन

साल-2021-22-696461 मीट्रिक टन

साल-2022-23-429641 मीट्रिक टन

साल-2024-25-701641.58 मीट्रिक टन

साल-2025-26-661485.67 मीट्रिक टन

साल-2026-27-7,70,642 मीट्रिक टन



उठान कार्य 99 फीसदी पूरा

गेहूं की खरीद के साथ-साथ मंडियों से अनाज को सुरक्षित गोदामों तक पहुंचाने के काम को भी तेजी से किया गया ताकि मौसम के बदलने या बेमौसम बारिश से फसल खराब न हो। कुल खरीदी गई फसल में से अब तक 7,51,700 मीट्रिक टन गेहूं की उठान किया जा चुका है। मंडियों में अब केवल 4,289 मीट्रिक टन गेहूं की उठान होना ही बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: इस बार अनाज मंडी में गेहूं की बंपर आवक हुई है। खरीद प्रक्रिया सरकारी नियमों के अनुसार की गई है।

- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें