फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑटो और ई रिक्शा चालकों में खूनी संघर्ष, एक घायल

Fri, 22 May 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ई रिक्शा चालक को पीटते ऑटो चालक
विज्ञापन
टोहाना। चंडीगढ़ रोड पर शुक्रवार को ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के बीच सवारियां बैठाने के विवाद में मारपीट हुई। मारपीट में डांगरा निवासी ई-रिक्शा चालक जनक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद आक्रोशित ई-रिक्शा चालकों ने चंडीगढ़ रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा कर जाम खुलवाया। ई-रिक्शा प्रधान टीटू ने बताया कि नए बस स्टैंड पर जगह को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।
उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए रोडवेज विभाग को कई बार पत्र लिखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टीटू के अनुसार, शुक्रवार को जनक सवारियां लेकर जा रहा था तभी यूनियन बैंक के पास ऑटो चालक सीताराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली है। जांच अधिकारी मौके पर भेजा घायल के बयान ले कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ई रिक्शा चालक को पीटते ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें