फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अधिकारियों के निर्देश के बाद भी गेहूं का उठान सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मौसम खराब होने के बावजूद उठान कार्य पूरी तरह तेजी नहीं पकड़ सका है। डीएफएससी, एसडीएम से लेकर डीसी तक की बैठकों के बाद भी बेहतर नतीजे नहीं निकल रहे हैं। इस कारण किसानों से लेकर आढ़ती तक परेशान हो चुके हैं। अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने अधिकारियों पर ही ठेकेदार के साथ मिलीभगत के आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन

प्रधान का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से उठान कार्य में तेजी नहीं आ सकी है। मगर अधिकारी ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ठेकेदारों के पास उठान के लिए न पर्याप्त संख्या में गाड़ियां हैं और न ही गोदामों में गेहूं उतारने के लिए मजदूर हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अनाज मंडी व्यापार मंडल ने प्रशासन को दो दिन में गेहूं के उठान में तेजी नहीं लाने पर मंडी बंद करके हड़ताल का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद दो दिन तक उठान कार्य ठीक रहा। मगर अब फिर से उठान उसी कुछआ गति से होने लगा है।
जिले में अभी तक 32,38,970 क्विंटल गेहूं की खरीद और 13,86,520 क्विंटल का हुआ उठान
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक 32,38,970 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से उठान सिर्फ 13,86,520 क्विंटल का हुआ है। वहीं, अभी तक जिले में 64.95 करोड़ रुपये का भुगतान ही किसानों के खाते में डाला गया है। धीमे उठान के चलते आढ़ती गेहूं की बोरियों को अन्य बोरियों के ऊपर लगाकर मंडी में गेहूं की तुलवाई के लिए जगह की व्यवस्था करवा रहे हैं। किसानों को मंडियों के बाहर अपनी गेहूं की फसल को रखना पड़ रहा है। जहां न बारिश से बचाव की कोई व्यवस्था है और न ही रखवाली की।
विज्ञापन


डीसी ने फिर बैठक लेकर दिए उठान में तेजी लाने के निर्देश
उपायुक्त राहुल नरवाल ने एक बार फिर उठान कार्य में तेजी लाने को लेकर बैठक ली। उन्होंने खरीद एजेंसियों व ठेकेदारों को मंडियों में से गेहूं का उठान जल्द करवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गाड़ियों व भंडारण स्थल पर पर्याप्त मात्रा में लेबर उपलब्ध करवाने के सख्त निर्देश दिए। गौरतलब है कि इससे पहले भी डीसी ने बैठक ली थी। इस दौरान डीएफएससी विनीत जैन, हैफेड डीएम राजेश हुड्डा, डीएफएसओ अनुराधा जांगड़ा व जिले की मंडियों के ठेकेदार उपस्थित रहे।
जिले में गेहूं खरीद की स्थिति

जिले में अब तक खरीद : 3238970 क्विंटल
खाद्य एवं पूर्ति विभाग : 320030 क्विंटल
हैफेड : 1586120 क्विंटल
हरियाणा वेयर हाउस : 1220950 क्विंटल
एफसीआई : 111870 क्विंटल
कोट
व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की तो उसके बाद दो दिनों तक गेहूं का उठान ठीक हुआ। अब पिछले दो दिनों से फिर उठान धीमा हो गया है। ठेकेदारों के पास गाड़ियां खाली करने के लिए लेबर नहीं है। उठान नहीं होने से किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिले के अधिकारी ठेकेदारों और व्यापारियों के साथ बैठक तो करते हैं, लेकिन धीमे उठान को लेकर ठेकेदार और एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उठान जोर नहीं पकड़ पा रहा।
जगदीश भादू, प्रधान, अनाज मंडी व्यापार मंडल, फतेहाबाद

कोट
राज्य में फतेहाबाद की अनाज मंडी उठान में शीर्ष सातवें स्थान पर है। जिले में रोजाना औसतन 6 लाख क्विंटल गेहूं का उठान किया जा रहा है। वहीं, सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं काे ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था है। 72 घंटों में किसानों को उनकी फसल का भुगतान किया जा रहा है। मंडियों में गेहूं की खरीद और उठान को लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध है।
विज्ञापन

विनीत जैन, डीएफएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें