फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारिश के कारण गेहूं की कटाई प्रभावित

विज्ञापन
गांव मेहूवाला में रात्रि के समय हुई बारिश के छाई बादलवाही। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार देर रात जिले में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश और करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। बारिश के बाद जिले के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिले का अधिकतम तापमान बुधवार को 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। यह बारिश कृषि क्षेत्र के लिए परेशानी का सबब बनी है। जिले में रबी सीजन की फसल गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है। मंगलवार रात हुई बारिश और चली तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी और कटी फसल भीग गई। इससे बुधवार को कटाई का काम पूरी तरह से रुक गया।

किसान रविंद्र, सुमेरपाल, पंकज और रमनदीप आदि का कहना है कि दाने में नमी आने के कारण अब उन्हें फसल सुखाने के लिए धूप का इंतजार करना होगा। कटाई में देरी होने से लेबर का खर्च बढ़ेगा और मंडी में फसल ले जाने के शेड्यूल पर भी असर पड़ेगा। यदि आने वाले दिनों में फिर से बादल छाते हैं, तो फसलों के दाने काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन




जिले में हुई बारिश का आंकड़ा एमएम

फतेहाबाद-06-एमएम

रतिया- 01-एमएम

टोहाना-05-एमएम

भूना-02-एमएम

भट्टू-19-एमएम

जाखल-14-एमएम

कुलां-07-एमएम



:: प्रदेश में वीरवार तक मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। इससे तेज गति से हवाएं चलने की तथा गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम व तेज बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में हल्का बदलाव व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम, विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें