फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कीड़े और सुंडी के कारण 8 एकड़ खेत में खराब हुई गेहूं की फसल

Wed, 04 Dec 2024 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव सिधानी में ट्रैक्टर से फसल नष्ट करते किसान मेजर सिंह।
विज्ञापन
जाखल। सिधानी निवासी किसान द्वारा कुछ समय पहले खेत में बिजी गई गेहूं की फसल में सुंडी और कीड़ों का प्रकोप हो गया। जिससे किसान की आठ एकड़ में गेहूं की फसल खराब हो गई। इससे निराश किसान ने ट्रैक्टर चलाकर अपनी फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

गांव सिधानी निवासी किसान मेजर सिंह ने बताया कि उसने इस बार अपने खेतों में धान की कटाई करने के बाद उसके अवशेषों को मिट्टी में मिला कर पराली प्रबंधन किया था। इसके बाद उसने करीब एक माह पहले अपनी आठ एकड़ भूमि में गेहूं की बिजाई की थी, लेकिन कीड़े व सुंडी के चलते उसे रोपाई गई अपनी पूरी फसल ट्रैक्टर चला कर नष्ट करनी पड़ी है। कृषि वैज्ञानिकों को समस्या का समाधान खोजना चाहिए।

जहां पर भी किसानों की फसल खेतों में मिलाई गई पराली में पैदा हुए कीड़े या सुंडी के कारण खराब हुई है, वहां पर टीम को भेज कर सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। -मुकेश मेहला, उपमंडल कृषि अधिकारी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें