फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में अगले चार दिनों तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, बारिश के आसार

Sat, 30 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले के मौसम में आए परिवर्तन के चलते पिछले दो दिनों से बादलवाही जारी है। इससे जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं।
मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते शनिवार को मौसम सुहावना रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के आसार जताए जाने को लेकर किसान जितेंद्र, महेंद्र, रामलाल, अश्वनी, नेतराम और पोकर राम आदि ने बताया कि पिछले 10 दिनों में क्षमता से अधिक बारिश हो चुकी है। ऐसे में अगर अब और बारिश होती है तो इससे फसलों को नुकसान होने की आंशका है। वहीं अगर धूप निकलती है तो यह फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

::मानसून टर्फ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने से अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में एक बार फिर से 3 सितंबर को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 1 व 2 सितंबर के दौरान के तेज बारिश के आसार है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें