फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में आज से बदलेगा मौसम, शीतलहर चलने के आसार

Mon, 05 Jan 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के पपीहा पार्क में धूप ​का आनंद लेती हुई युवतियां। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले 5 दिनों से छा रही धुंध व बादलवाही के बाद सोमवार को खिली धूप से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में आई गिरावट के बाद अब दिन के समय में अधिक ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन


वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में मंगलवार तक बादलवाही व उसके बाद मौसम खुश्क रहने के आसार जताए जा रहे हैं। जिले में कई दिनों के बाद खिली धूप के बाद लोग घर की छतों और पार्कों में धूप सेंकते नजर आए। हालांकि सुबह 10 तक गहरी धुंध छाई रही। इस दौरान दृश्यता मात्र 25 मीटर तक दर्ज की गई।

मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते किसान बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। किसानों का कहना है कि अगर इन दिनों बारिश होती है तो यह रबी की फसलों के लिए लाभदायक है। बारिश के बाद गेहूं की फसल में वृद्धि दर बढ़ेगी। वहीं सरसों की फसल में पाला नहीं जमेगा। इससे फसल की पैदावार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है और फसलों में बार-बर सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


:: राज्य में मौसम 8 जनवरी तक खुश्क रहने के आसार है। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने व उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट के आसार हैं। वातावरण में नमी होने से उत्तर व दक्षिणी हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को गहरी धुंध छाने परंतु पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा हल्की से मध्यम गति से शीत हवाएं चलने की भी संभावना है।

-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।

शहर के पपीहा पार्क में धूप का आनंद लेती हुई युवतियां। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें