फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, बाजारों में रौनक

Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के थाना रोड से गुजरते लोग व वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में शुक्रवार रात 10 बजे हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार को जिलेभर में मौसम सुहावना रहा। दिनभर आसमान में बादल आते जाते रहे। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। हालांकि शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को जिले में बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के अनुकूल रहने का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। शनिवार को बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। दुकानदार विनोद अरोड़ा, मदनलाल और जीतू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी के कारण बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दे रही थी लेकिन पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट रहने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है।
-
बारिश से फसलों को मिला लाभ
जिले में वीरवार व शुक्रवार रात हुई बूंदाबांदी और मौसम में आई नमी का फायदा खरीफ फसलों को भी मिला है। कृषि विकास अधिकारी बहादुर गोदारा ने बताया कि बारिश से धान, कपास, बाजरा तथा अन्य खरीफ फसलों के लिए यह मौसम लाभदायक साबित हो रहा है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की शुरुआती वृद्धि को मदद मिलेगी और किसानों को सिंचाई की आवश्यकता भी कुछ हद तक कम होगी।
विज्ञापन


बारिश से मिली राहत, बिजली खपत में भी आई कमी
क्षेत्र में हुई बारिश के बाद खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिल गई है, जिससे किसानों को फिलहाल सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों ने पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग कम कर दिया है। इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ा है। बारिश से पहले जिले में प्रतिदिन बिजली की खपत 82 लाख तक दर्ज की गई थी लेकिन अब यह 50 लाख यूनिट तक है।
:: प्रदेश में 14 जून तक मौसम के परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाही तथा हवाओं की दिशा में बदलाव के आसार हैं। जिसके आंशिक प्रभाव से प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें