फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलसुबह और शाम को बरसे बदरा, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
फतेहाबाद में बारिश के दौरान लाइट जलाकर निकलते वाहन चालक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। वीरवार सुबह बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद फिर से फतेहाबाद में हल्की लेकिन दो घंटे तक लगातार बारिश चलती रही। बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं मंडियों में पड़े धान की फसल भी भीग गई। ये बारिश अगेती फसल के लिए वरदान मानी जा रही है जबकि पछेती फसल के लिए नुकसानदायक है। अगर ओलावृष्टि होती है तो सरसों व चने की फसल को ज्यादा नुकसान होगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। बारिश से सड़कों व गलियों में कीचड़ पसर गया और लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार सुबह भूना, रतिया क्षेत्र के गांवों में हल्की बारिश हुई और इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। हलकी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। दोपहर बाद बारिश शुरू हुई जो शाम को सात बजे तक जारी रही। बरसात से तापमान में गिरावट आ गई और लोग ठंड के चलते घरों में दुबके रहे। ये बारिश अगेती बीजी गई गेहूं के लिए काफी फायदेमंद बताई गई है जबकि 26-27 नवंबर के बाद नष्ट हुई गेहूं की फसल के बाद जिन किसानों ने दोबारा गेहूं की बिजाई की है उन्हें दोबारा नुकसान पहुंचा है। अगर आशंका के अनुसार ओलावृष्टि भी होती है तो सरसों व चने की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। फतेहाबाद में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। बरसात के कारण नेशनल हाईवे, एमसी कॉलोनी, भट्टू रोड, थाना रोड, शिव चौक, धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड पर कीचड़ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें