फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पूर्व सरपंच हत्याकांड में आरोपियों के छिपाए हथियार किए बरामद

Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पुलिस ने रिमांड के दौरान राजस्थान के बीकानेर में आरोपी हमलावरों से एक 12 बोर बंदूक, एक .315 बोर पिस्तौल, एक देसी कट्टा और 8 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से हथियार बरामद किए गए। आरोपी विनोद गोदारा से एक 12 बोर बंदूक मिली है। आरोपी जिले सिंह उर्फ सेठी से एक .315 बोर पिस्तौल (देसी कट्टा) और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा, आरोपी विक्रम से 12 बोर के पांच कारतूस मिले हैं। आरोपियों ये हथियार राजस्थान के बीकानेर में छिपाए हुए थे। वारदात के बाद आरोपी राजस्थान के बीकानेर में भागे थे। यहां एक दिन रुकने के बाद लौट आए थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में कई जानकारियां प्राप्त हुई हैं। मामले में शामिल कई अन्य आरोपी पकड़े जाने हैं। बता दें कि 4 जुलाई 2026 को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के बाहर पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें