फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्यमंत्री से 100 बेड का नशा मुक्ति केंद्र खोलने की करेंगे मांग

Mon, 28 Jul 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ठाकुर भवानी सिंह जानकारी देते हुएस्त्रोत ट्रस्ट
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट ने गांवों के बाद अब शहर में नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की है। नशा बेचने वालों पर नजर रखने के लिए वार्ड स्तर पर युवाओं की कमेटियां गठित की जाएंगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए शहर में कार्यालय बनाया गया है। युवाओं को नशे के भंवर से निकालने के लिए ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री से जिले के नशामुक्ति केंद्रों में 100 बेड लगवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


ठाकुर भवानी सिंह ने नशा तस्करी के लिए बदनाम गुरुनानक पुरा मोहल्ला से भी उनके पास फोन आ रहे हैं। कमेटी के सर्वे में पता चला है कि यहां पर 35 से 40 घरों में मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है लेकिन बदनामी पूरे इलाके की हो रही है। इस मोहल्ले में भी नशे की बिक्री और प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान प्रमोद कुमार, सचिव मदन ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर, सहसचिव अशोक कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक कंबोज और बलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


45 बेड ही हैं नशामुक्ति केंद्रों में

भवानी सिंह बताया कि उनके पास कई ऐसे युृवा आ रहे है जो नशा छोड़ना चाहते हैं लेकिन फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के नशामुक्ति केंद्रों में मात्र 45 बेड ही हैं। 31 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा के डेरा बाबा भूमणशाह में शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान नशामुक्ति केंद्रों में बेडों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें