फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मोटर खराब होने से आजाद नगर रोड पर जलभराव

Wed, 06 Aug 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग के रतिया रोड पर बने डिस्पोजल टैंक की मोटर खराब होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है और हांसपुर रोड से आजाद नगर मोड़ पर जलभराव हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां तक बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। बुधवार दोपहर को आजाद नगर निवासी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पहुंचे। यहां पर एसडीओ सतपाल रोज को शिकायत दी।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी हरदीप, जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि आजाद नगर निवासियों को दो जगहों से मार झेलनी पड़ रही है। रतिया रोड पर पुलिस चौकी के पास बने डिस्पोजल की मोटर खराब होने से पानी निकासी नहीं हो रही है और आजाद नगर मोड़ पर जलभराव हो रहा है। इसके अलावा सड़क का लेवर भी ऊंचा उठा दिया गया है। इससे बारिश के दौरान रोड पर पानी भर रहा है। समाधान नहीं हुआ तो मामले को लेकर उपायुक्त को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें