फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी निकासी हो, आर्थिक मदद भी मिले

Sun, 31 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव चिंदड़ के बाहरी क्षेत्र में बनी ढा​णियों में जमा पानी को दिखाते किसान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टू। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद भट्टू क्षेत्र के गांव चिंदड़ में खेतों में जलभराव से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों और ढाणियों में पानी भरा पड़ा है वहीं रास्ते भी पानी में डूबने से आने-जाने के लिए भी ग्रामीणों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। किसान सभा ने मांग की है कि सरकार इस मामले में तुरंत संज्ञान ले और खेतों, ढाणियों व रास्तों से पानी निकासी के साथ-साथ किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। इस मामले को लेकर रविवार को गांव में हरी सिंह सिहाग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौराने किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। 4 सितंबर को डीसी से मिलने का फैसला भी लिया गया।
विज्ञापन


यह बात अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने गांव चिंदड़ में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कही। किसान नेताओं ने रविवार को गांव चिंदड़ के खेतों का निरीक्षण कर जलभराव में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गांव में बरसात के बाद सभी जगह जलभराव है और प्रशासन ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों को उनके रहमो-कर्म पर छोड़ दिया गया है।

किसान नेता ने कहा कि चिंदड़ के किसान पिछले 15 सालों से सेम समस्या की मार झेल रहे हैं। यहां के किसानों को राहत के नाम पर एक पैसा भी नहीं मिला है। पानी निकासी के लिए सौर ऊर्जा पंप लगाने और पाइप लाइन डालने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन इसमें भी भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने प्रशासन से इस प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय जांच करने और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा उन्होंने फसल बीमा कंपनियों की लूट को बंद करने, क्षतिपूर्ति पोर्टल को रजिस्ट्रेशन करवाने, कम्पनी सर्वेयर के साथ किसान और कृषि अधिकारी की मौजूदगी में सही खराबा दर्ज करने और 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें