फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अधिकारियों को फील्ड में रहने के दिए निर्देश,जनता से अपील-घबराएं नहीं

Sun, 31 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में पानी की निकासी को लेकर निरीक्षण करते डीएमसी संजय बिश्नोई व एसडीएम राजेश कुमार। स्रोत :
विज्ञापन
फतेहाबाद। लगातार हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में मौजूद रहें और कोई भी अधिकारी बिना अनुमति स्टेशन न छोड़ें। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं, जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन




उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई, पंचायती राज और स्थानीय निकाय विभाग को विशेष निगरानी रखने और जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए समयबद्ध पानी निकासी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के अलर्ट के मद्देनजर सभी विभाग अपनी तैयारियों को पूरा रखें ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो।



जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई और एसडीएम राजेश कुमार ने भूना शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने भारी बरसात को देखते हुए नेहरू पार्क, सांचला रोड, हिसार रोड, एसटीपी पॉइंट, उकलाना रोड और मुख्य बाजार का जायजा लिया।
विज्ञापन




नगर आयुक्त ने मौके पर आमजन से विचार-विमर्श किया और बताया कि इस समय शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी की निकासी सही ढंग से की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीएमसी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर भी गए और लोगों से बातचीत की। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की जलभराव की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

पानी निकासी के इंतजाम करने और निगरानी बढ़ाने के दिए आदेश :



रतिया, फतेहाबाद और टोहाना के एसडीएम और निकाय टीमें भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहकर जलभराव से निपटने के लिए हर संभव प्रबंध कर रही हैं। टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा और रतिया के एसडीएम सुरेश कुमार ने भी अपने क्षेत्र में दौरा कर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से जल्द पानी निकासी के इंतजाम करने और निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें