फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत पर मटका फोड़ प्रदर्शन

Mon, 14 Jul 2014 11:29 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लाजपत नगर में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई न आने पर सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने इकट्ठा होकर ताऊ देवीलाल मार्केट स्थित ट्यूबवेल पर जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने ऑपरेटर कक्ष के सामने मटके फोड़े और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई कंवरपाल मौके पर पहुंचे और महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनके वार्ड में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद महिलाएं यह चेतावनी देकर वापस लौट गईं कि जल्द समस्या दूर हो जानी चाहिए।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रदर्शन में शामिल लाजपत नगर निवासी सुषमा देवी, लाजवंती, देवकी, कृष्णा बाई आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। पिछले दो दिनों से तो पानी की एक बूंद नहीं आई, जिस कारण टंकी में रखा पानी भी खत्म हो गया। महिलाओं ने बताया कि पानी न होने के कारण दिनचर्या के कार्यों को निपटाने में काफी परेशानी आ रही है। नहाने और कपड़े धोना तो दूर, घराें में पीने तक का पानी नहीं है। महिलाओं के साथ आए अवि गिल्होत्रा, हंसराज, किशन और राकेश ने बताया कि लाजपत नगर, डीएसपी रोड, पुराना बस स्टैंड के क्षेत्र में भी पानी की समस्या विकराल बनी है।

डीएसपी रोड पर पहले यहां लगी टोंटियों में पानी आता था, लेकिन पिछले कई दिनों से टोंटियों से भी पानी नहीं आ रहा। दुकानदार दूर-दूर से पानी के कैंपर भरकर लाते हैं। भीषण गर्मी में पानी न मिलना लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या बनी है। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से चल रही पानी की समस्या के बारे में प्रशासन भी अनजान नहीं है। इस समस्या के बारे में प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। अधिकारियों ने नया ट्यूबवेल और नहरी पानी की सप्लाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई भी सुविधा उनकी कॉलोनी तक नहीं पहुंची है। महिलाओं ने कहा कि जब तक घरों में पानी नहीं आएगा, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


जलस्तर नीचे जाने के कारण आई समस्या
प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जेई कंवर पाल ने बताया कि ट्यूबवेल का जल स्तर नीचे चला गया है। इस कारण से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर ट्यूबवेल में नई पाइप डाल दी जाएगी और जल्द ही नहरी पानी की सप्लाई भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें