फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक हिसार-चंडीगढ़ हाईवे जाम

Mon, 14 Jul 2014 11:23 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना के गांव कन्हड़ी के ग्रामीणों को पिछले 10 दिनों से बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। जिसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर हिसार-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके अपनी भड़ास निकाली गई। लगभग दो घंटों तक लगे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी रोहताश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी और कड़ी धूप में भी जाम लगाकर बैठे रहे। दो घंटों के बाद जब बिजली निगम के एसडीओ भीमसेन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन




जाम लगा रहे गांव कन्हडी के ग्रामीण हवा सिंह, सज्जन सिंह, रामकुमार, विनोद, सुरेश आदि ने बताया कि उन्हें खेताें के लिए बिजली कम दी जा रही है। गांवों में 8 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है। जबकि उन्हें मात्र 3 घंटे ही बिजली मिलती है। जिसके कारण उनके खेतों में फसल सूखती जा रही है यदि जल्द ही फसल को पानी न मिला तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के घराें को भी पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही जिस कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपनी समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। मात्र आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया जाता है।

पिछले दस दिनों में जब उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया तब उन्होंने मजबूर होकर सड़कों पर उतराना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनके गांव में पर्याप्त बिजली न मिली तो वह दोबारा जाम लगा देंगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक ना सुनी। करीब दो घंटों के बाद बिजली निगम के एसडीओ भीमसेन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी
टोहाना बिजली निगम के एसडीओ भीमसेन ने बताया कि अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए कट लगाने पड़ते है। गर्मी के कारण बिजली की मांग अत्याधिक है। जिस कारण शहर में भी बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। लेकिन अब जल्द ही सभी गांवों में पर्याप्त बिजली देने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी गांवों को पर्याप्त बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें