टोहाना। रतिया रोड स्थित दुर्गा महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अज्ञात चोर पानी की मोटर चुराकर ले गए। जिसके बाद शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर निवासी धर्मपाल नैन ने बताया कि वह दुर्गा महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि स्कूल की चाहरदीवारी के मेन गेट के पास एक पानी की मोटर लगी हुई थी। कई दिन से पानी की जरूरत न होने पर पानी नहीं चलाया गया लेकिन जब वे पानी चलाने के लिए मोटर के पास गए तो देखा कि मोटर नहीं मिली। उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चेक करने पर पता चला कि 13 मई को अज्ञात आरोपी पानी की मोटर चुराकर ले गया जिसकी पहचान हनुमान नगर निवासी सुनील के तौर पर हुई है।