फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुरिया के गोद लिए गांव नहला में जल संकट

Thu, 30 Jun 2016 12:52 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
पानी समस्या बहाल करने की गुहार लगाते लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन


विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के गोद लिए गांव नहला में पानी संकट से लोग जूझ रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पानी समस्या बहाल करने की गुहार लगाई है। नहला की सरपंच नीलम देवी, भरता राम, महाबीर सिंह, सत्यवान, प्रवीन कुमार, कृष्ण कुमार, सुखबीर सिंह, प्रीतम सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश और महाबीर पंच आदि ने बताया है कि पंचायत घर के आगे गांव की मुख्य चौपाल के बीच में पानी सप्लाई की पाइप लाइन लगभग 100 मीटर जुड़ी नहीं है।

इसके कारण लगभग एक दर्जन घरों में ही सप्लाई का पानी पिछले दो वर्षों से पहुंच रहा है। जबकि चौपाल की तरफ वाली पाइप लाइन में अधिकतर अवैध कनेक्शन हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत घर की तरफ कुछ दबंग प्रवृति के लोग पानी का कनेक्शन नहीं लेने देते। इससे पानी के संकट से सैकड़ों परिवार जूझ रहे हैं। उन्होंने प्यास बुझाने के लिए पानी कई मीटर दूर जाकर दूसरी पाइप लाइन वाले घरों से लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त समस्या को लेकर दर्जनों बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित पत्र दे चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहला वासियों ने मांग की है कि पंचायत घर की तरफ से जो पाइप लाइन अधूरी पड़ी है, उसे जोड़कर पानी की सुचारू रूप से सप्लाई की जाए। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया है कि नहला से दर्जनों लोगों ने बुधवार को ही शिकायत एक्सीयन को दी है। मामले की जांच के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा तथा समस्या का समाधान करवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें