फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चांदपुरा साइफन पर ढाई गुना बढ़ा जलस्तर

Thu, 10 Jul 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। मानसूनी सीजन में घग्घर नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव होने से नदी के तटवर्तीय क्षेत्र के लोग सतर्क हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्र व घग्घर नदी के तटीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण वीरवार को चांदपुरा साइफन पर करीब ढाई गुना जलस्तर बढ़ा। बुधवार को चांदपुरा साइफन पर करीब 500 क्यूसेक पानी की क्षमता दर्ज की गई थी। वीरवार को करीब 1300 क्यूसेक पानी चांदपुरा साइफन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नदी के गुहला चीका व खनौरी हेड पर जलस्तर में उछाल दर्ज किया गया। पीछे से जल बहाव अधिक होने के कारण चांदपुरा साइफन पर भी जलस्तर ढाई गुना से अधिक पहुंच गया है।
हालांकि अभी जलस्तर नदी की क्षमता से बेहद कम है, लेकिन नदी में पीछे हिमाचल से लगातार पानी छोड़ा जाता है तो इससे नदी में जल की स्थिति भयावह होने की आशंका से लोग चिंतित हैं। प्रशासन के साथ साथ नदी के तट क्षेत्र के लोग तालमेल बनाकर निगरानी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें