फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 15 दिन से डीएपी खाद का स्टाॅक खत्म, धान की रोपाई प्रभावित

Thu, 10 Jul 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के खाद केंद्र में पहुंची यूरिया खाद की खरीदारी करते किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले 15 दिन से डीएपी खाद का स्टाॅक खत्म हो चुका है। इससे किसान को खरीफ फसलों की बिजाई व धान की रोपाई का काम नहीं कर पा रहे हैं। जिले में डीएपी खाद की कुल मांग 18500 मीट्रिक टन है लेकिन अभी तक खाद केंद्रों व निजी दुकानों पर मात्र 8572 मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई है। खाद की किल्लत से परेशान खाद केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हंै।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में जिले के ज्यादातर क्षेत्राे में बारिश हो चुकी है। इससे नरमा व धान की फसल में डीएपी व यूरिया खाद की आवश्यकता होने लगी है। लेकिन खाद केंद्रों पर खाद की उपलब्ध नहीं होने से धान की रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है।
जिले में 26 व 27 जुलाई को इफको खाद केंद्र पर डीएपी खाद का रैक पहुंचा था। इस दौरान जिले में करीब 35 हजार बैग डीएपी खाद पहुंची लेकिन खाद की किल्लत के चलते मात्र दो दिनों में खाद की का स्टॉक खत्म हो गया था। कृभको खाद केंद्र पर पिछले 4 माह से डीएपी खाद नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

वीरवार को 1500 बैग यूरिया खाद पहुंची है, जिसमें से 600 से अधिक बैग का वितरण किया जा चुका है। किसानों का कहना है उन्हें पर्याप्त खाद दी जाए

फतेहाबाद के खाद केंद्र में पहुंची यूरिया खाद की खरीदारी करते किसान। संवाद

फतेहाबाद के खाद केंद्र में पहुंची यूरिया खाद की खरीदारी करते किसान। संवाद

फतेहाबाद के खाद केंद्र में पहुंची यूरिया खाद की खरीदारी करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें