फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घग्गर में पानी स्थिर पर खतरा बरकरार, बांध पर पहरा दे रहे किसान

Wed, 10 Sep 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल घग्गर नदी में बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
जाखल। क्षेत्र से होकर गुजर रही घग्गर में जलस्तर स्थिर है। हालांकि अभी भी खतरा बरकरार है। किसान जाखल कासिमपुर बांध पर पहरा दे रहे हैं। चांदपुरा साइफन पर बुधवार को घग्गर का जलस्तर 15240 क्यूसेक रहा। मंगलवार को भी ये ही स्थिति थी। गुहला चीका हेड पर जलस्तर 51024 और खनौरी हेड पर 14450 क्यूसेक मापा गया।
विज्ञापन

दो से तीन दिन में जलस्तर में चांदपुरा साइफन पर भी गिरावट देखने को मिल सकती है। किसानों का मानना है की जब तक जलस्तर में कमी दर्ज नही की जाती तो बाढ़़ का खतरा अभी भी बरकरार है। बुधवार शाम को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार गुहला चीका हेड पर 51024 क्यूसेक जलस्तर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें