फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दैयड़ के प्रवेश द्वार पर लगाई भाजपा नेताओं के प्रवेश निषेध की चेतावनी

Fri, 06 Nov 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव देयड़ के मुख्य द्वार पर भाजपा के नेताओं के प्रवेश बंद के लगे पोस्टर। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। नहरी बंदी और ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज दैयड़ गांव के ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाने का एलान किया है। गांव के प्रवेश द्वारों पर बैनर लगाकर चेतावनी दी गई है कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानते तब तक किसी भाजपा नेता को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नहरी बंदी के कारण किसान सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं। इसके बावजूद प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। वहीं लघु सचिवालय के बाहर किसानों का धरना धनतेरस पर चौथे दिन भी जारी रहा।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मंदीप नथवान ने कहा कि नहरों में दो सप्ताह के बजाय केवल एक सप्ताह पानी मिलने से किसान रबी फसलों की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजाई का उचित समय निकलता जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

दूसरी ओर ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा भी अब तक जारी नहीं हुआ है। किसानों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने और धरनास्थल पर ही दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। समिति के सचिव सतीश ने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है लेकिन इस बार पानी और मुआवजे के अभाव में किसान परेशान हैं। इसी कारण किसानों ने धरनास्थल पर ही दिवाली मनाने का फैसला किया है।
दिवाली के दिन आंदोलन को बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने जिले के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में पहुंचने की अपील की। किसानों का कहना है कि खेतों में बिजाई के लिए पानी और खराब फसलों का मुआवजा उनका हक है। मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें