फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडी व्यापार मंडल चुनाव में चार पदों के लिए 13 को होगा मतदान

Fri, 28 Aug 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में व्यापार मंडल के मीटिंग हॉल में चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते अ​धि
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडी व्यापार मंडल के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। छह पदों में से दो पर सर्वसम्मति बन गई है। अब चार पदों के लिए 13 सितंबर को उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

शहर के दीप होटल में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। चुनाव में 283 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधान पद के लिए जगदीश भादू, रमेश कुमार और नरेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन वापसी के अंतिम दिन तीनों उम्मीदवारों के बीच सहमति बनने के बाद रमेश कुमार को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का प्रधान चुन लिया गया। वहीं, वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए केवल सुरेश जिंदल ने नामांकन दाखिल किया था। ऐसे में इस पद पर सर्वसम्मति बन गई।
विज्ञापन


पहले थे आसार अंतिम समय में फंसा पेच, पूर्व विधायक नहीं हुए कामयाब
कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार और नवीन कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें सुरेंद्र को सर्वसम्मति से चुनना तय था लेकिन नवीन कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पांच व्यापारियों ने बैठक करके पदाधिकारी घोषित किए हैं। ऐसे में मैं अपना नामांकन वापिस नहीं लूंगा और हर हालात में चुनाव लडूंगा। वहीं, सचिव पद के लिए बागाराम और ज्ञानचंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने भी सर्वसम्मति पर आपत्ति जताई है। नामांकन वापसी के दौरान दोनों ही उम्मीदवार पीछे नहीं हटे। वीरवार को पूर्व विधायक दुड़ाराम सभी पदों पर सर्वसम्मति करवाने के प्रयास में थे लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।


अब इन उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला
अब उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। उपप्रधान पद के लिए कृष्ण कुमार और हरभजन कम्बोज आमने-सामने हैं। सचिव पद के लिए बागाराम और ज्ञानचंद ने नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह सहसचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार और सुरजीत कुमार के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार और नवीन कुमार चुनाव मैदान में हैं।



नामांकन लेने नहीं पहुंचे उम्मीदवार
शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। चुनाव कमेटी के अनुसार इस दौरान किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इसके बाद अब चारों पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। 13 सितंबर को मतदान करवाया जाएगा। शनिवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।


:: चुनाव कमेटी को व्यापार मंडल के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी द्वारा चुनाव की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब चार पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

- गोपाल राय चौधरी, चुनाव अधिकारी, व्यापार मंडल फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें