फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रात में बिल्लियों का राज सुबह पड़ोसियों पर आफत

Fri, 28 Aug 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शाम ढलते ही श्याम विहार की गलियों में तीन बिल्लियों की उछल-कूद शुरू हो जाती है। सुबह होते ही वे अपने पालक के घर लौट जाती हैं। रातभर छतों, बरामदों और सीढ़ियों पर उनकी आवाजाही से पड़ोसी परेशान हैं। लोगों ने नगर परिषद में शिकायत देकर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि पड़ोसी के घर पहले एक बिल्ली थी। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़कर तीन हो गई। आरोप है कि शाम होते ही तीनों बिल्लियों को घर से बाहर छोड़ दिया जाता है। इसके बाद वे पूरी रात आसपास के घरों में घूमती रहती हैं।
ओमप्रकाश के अनुसार बिल्लियां घरों की छतों, बरामदों और सीढ़ियों पर मल-मूत्र त्याग करती हैं। इससे गंदगी के साथ दुर्गंध भी फैलती है। मोहल्ले के लोगों को बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। उनका कहना है कि परेशानी केवल गंदगी तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार बिल्लियां दूसरे छोटे जीवों का शिकार भी करती हैं। कई बार इन्हें मारकर घरों में और छतों पर छोड़ देती हैं। इससे आसपास के लोगों में असहजता बनी रहती है।
निवासियों ने नगर परिषद से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पालतू जानवर रखना किसी की व्यक्तिगत पसंद हो सकती है लेकिन उनकी वजह से पड़ोसियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें