फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑटो मार्केट में गुटबाजी के बीच मना विश्वकर्मा दिवस

Mon, 09 Nov 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑटो मार्केट में बलविंद्र बल्ली के गले में माला डालते हुए पूर्व विधायक दुड़ाराम। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑटो मार्केट में प्रधान पद की खींचतान विश्वकर्मा दिवस के आयोजन में भी नजर आई। प्रधान बलविंद्र सिंह बल्ली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनके समर्थकों और कई दुकानदारों ने भाग लिया। वहीं दूसरे धड़े के प्रधान हरपाल ढाका और उनके समर्थक कार्यक्रम से दूर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुड़ाराम और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा भी शामिल हुए। दोनों नेताओं की मौजूदगी के बीच दूसरे धड़े की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। धार्मिक आयोजन के साथ मार्केट की गुटबाजी भी सुर्खियों में रही।
ऑटो मार्केट में पिछले करीब तीन महीने से प्रधान पद को लेकर खींचतान चल रही है। इस पद के लिए तीन लोग अपनी दावेदारी जता चुके हैं। दुकानदार अलग-अलग धड़ों में बंटे हैं और अब तक उनके बीच सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच बलविंद्र सिंह बल्ली की ओर से विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनके समर्थकों के साथ मार्केट के कई दुकानदार शामिल हुए।
विज्ञापन

-

सुबह हवन तो वहीं दोपहर तक चला लंगर
सोमवार को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर सुबह भूना मोड़ स्थित बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति के स्थान पर हवन किया गया। प्रधान बलविंद्र बल्ली ने ऑटो मार्केट के दुकानदारों के साथ आहुति डालकर सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की। इसके बाद ऑटो मार्केट में लंगर का आयोजन किया गया। यहां दिनभर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
दूसरी तरफ, खुद को प्रधान पद बता रहे हरपाल ढाका और मिस्त्री कैलाश व उनके समर्थकों की कार्यक्रम में गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही। मार्केट में पहले से ही प्रधान पद को लेकर अलग-अलग गुट सक्रिय हैं। ऐसे में एक धड़े की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दूसरे धड़े की भागीदारी नहीं होने से आपसी मतभेद एक बार फिर सामने आए।

बल्ली बोले सभी ने मुझे समर्थन दे दिया है
प्रधान बलविंद्र बल्ली ने बताया कि मिस्त्री कैलाश व हरपाल ढाका ने उन्हें समर्थन दे दिया है। बीच में कुछ विवाद हो गया था इस बीच अब सभी प्रधानों ने उन्हें समर्थन दे दिया है। जिसके बाद अब पूर्व विधायक दुड़ाराम ने उनके गले में माला डालकर उन्हें आशीर्वाद दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें